Weather Update: आज से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच जाएगा। इसके प्रभाव से पहाड़ों पर हिमपात की संभावना है। देश भर के अधिकांश राज्यों से मानसून की निकासी हो चुकी है। इस बार मानसून देरी से चला और कई राज्यों में मानसून के बाद भारी बारिश हुई।
अक्टूबर में उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम राज्यों में बारिश अभी भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल समेत 10 राज्यों में आज यानी 18 अक्टूबर 2022 को येलो अलर्ट जारी है. तमिलनाडु और केरल में अगले 3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Weather Update: वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में मौसम पूरी तरह से शुष्क है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो अब राजधानी दिल्ली में रात और सुबह ठंड का अहसास बढ़ने लगा है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया भी कियबजा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते तक ज्यादातर राज्यों में मानसून पूरी तरह से लौट आएगा।
इस बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे ठंड तेजी से बढ़ेगी। इस बीच, कुछ राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं, 18 अक्टूबर को देश के अलग-अलग राज्यों का कैसा रहेगा मौसम।
इन राज्यों में आज बारिश की चेतावनी
Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 18 अक्टूबर को झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से कम बारिश और गरज के साथ बौछारें गिरने की भी संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल में 4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने 10 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में 4 दिन बारिश का अलर्ट
Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और कर्नाटक के अलावा लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार के कुछ इलाकों में आज से लेकर 21 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 18 अक्टूबर की रात तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़े: फिर गिरे सरिया और सीमेंट के दाम, नया घर बनवाने वालों हुई चांदी, जानें ताजा रेट
इस दौरान उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। जिससे मौसमी गतिविधियों में बदलाव आ रहा है। इन इलाकों में बर्फबारी और बारिश होगी।
19 और 20 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊपर के हिस्सों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा में कम कम जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. हालांकि कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, असम में भारी बारिश की संभावना है।
मैदानी इलाकों पर रहेगा बर्फबारी का असर, बढ़ेगी सर्दी
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी असर होगा. उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं ठंड का एहसास बढ़ा देंगी। मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से दिल्ली में तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी. तीसरे सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
यह भी पढ़े: Hero Splendor Plus XTEC: इस दिवाली केवल 5 हजार देकर खरीदे हीरो बाइक, मिलेंगे कई फीचर्स और उपहार
जानिए क्यों अभी भी कुछ राज्यों में बारिश हो रही है?
देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया चक्रवाती दबाव केंद्र बन रहा है। वहीं, कर्नाटक और कोंकण तट के पास अरब सागर में एक नया चक्रवाती क्षेत्र बन रहा है, जिससे अगले सप्ताह कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय पर बर्फबारी और बारिश की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में ठंड का अहसास
लगातार बदलते मौसम में दिल्ली में रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। पूरे सप्ताह यही स्थिति रहने की संभावना है। सोमवार सुबह से ही आसमान साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई। यह अलग बात है कि धूप में अब पिछली चुभन नहीं रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,
जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आद्र्रता का स्तर 96 से 42 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि तीन से चार दिनों में ठंड का असर बढ़ेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने तक की संभावनाए है।