Vastu Tips:– वास्तु शास्त्र में इस पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। आइए जानते हैं इस पौधे के बारे में।
हरे पौधे सभी को आकर्षित करते हैं
पौधे न केवल घर और बगीचे की सुंदरता को बढ़ाते हैं, बल्कि मन और दिमाग दोनों को शांति प्रदान करते हैं। कुछ लोग अपने घरों में और आसपास हरे पौधे लगाते हैं। इन हरे पौधों से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को बहुत शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में कुछ पौधे लगाने से सुख, शांति, प्रगति और समृद्धि आती है।
Vastu Tips:- इसके अलावा घर में कुछ पौधे लगाने से विवाह में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार पियोनिया नाम का पौधा घर में लगाने से शीघ्र ही विवाह के योग बनने लगते हैं। पियोनिया को फूलों की रानी कहा जाता है। यह दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है। आइए जानते हैं इन पौधों को लगाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
यह भी पढ़े:- जाने कौन सी गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस रोकती है, चालान से बचना है तो जान लें ये
दूर होते हैं विवाद-
कई बार अपनों से ही घर में अनबन हो जाती है। छोटे-छोटे विवाद बड़े झगड़ों में बदल जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार पियोनिया की पेंटिंग या पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार के सदस्यों के बीच अच्छे संबंध बनते हैं।
दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा-
अगर वैवाहिक जीवन में गलतफहमी, लड़ाई-झगड़े चल रहे हैं तो बेडरूम की बालकनी में पियोनिया का पौधा जरूर लगाएं। अगर बेडरूम में बालकनी नहीं है तो आप उसकी पेंटिंग भी रख सकते हैं। इससे दांपत्य जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
विवाह के योग शीघ्र बनेंगे-
कई बार किसी न किसी वजह से शादी में देरी हो जाती है। कई बार रिश्ता टूट जाता है और कई बार किसी न किसी वजह से शादी टूट जाती है, ऐसे में ड्राइंग रूम में पियोनिया के फूल लगाकर और किसी को पियोनिया की पेंटिंग गिफ्ट करने से शादी की संभावनाएं जल्दी बन जाती हैं।
इस दिशा में रखें पियोनिया-
अगर आप घर में पियोनिया की पेंटिंग लगा रहे हैं तो उसे दक्षिण-पश्चिम कोने में लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और खुशियों का वास होता है।
यह भी पढ़े:– MP Metro Job: मध्यप्रदेश में मेट्रो के लिए निकली नौकरी, ऐसे करें अप्लाई
डिस्क्लेमर: यह पाठ सामग्री इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य मान्यताओं और सामग्री के आधार पर लिखी गई है। भोपाल ब्रेकिंग न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।