आप सभी ने कहीं न कहीं गैस सिलेंडर (LPG Gas) तो देखे ही होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गैस सिलेंडर का रंग लाल क्यों होता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह। आजकल लगभग हर घर में खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर के चूल्हे का इस्तेमाल किया जा रहा है।
गैस सिलेंडर आपको हर घर में देखने को मिल जाएगा। हम हर रोज गैस सिलेंडर देखते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गैस सिलेंडर का रंग लाल क्यों होता है? गैस सिलेंडर के लाल रंग के पीछे एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारण है।
क्या आप जानते हैं इसके पीछे की वजह?
जैसा कि हम जानते हैं कि लाल रंग को खतरे के संकेत के रूप में देखा जाता है और एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas) में ज्वलनशील गैस भी होती है इसलिए वे भी खतरे में हैं। ग्राहकों की सुरक्षा के लिए गैस सिलेंडर को लाल रंग से रंगा गया है।
इसके अलावा अगर हम विज्ञान की बात करें तो दृश्य स्पेक्ट्रम में लाल रंग के प्रकाश की तरंगदैर्घ्य सबसे अधिक होती है। इससे लाल रंग दूर से ही दिखाई देता है। यही कारण है कि खतरनाक चीजों को दूर से ही देखा जा सकता है, इसलिए उन्हें लाल रंग से रंगा जाता है।
सिलेंडर के निर्माण में विशेष सावधानी बरती जाती है। बता दें कि एलपीजी एक गंधहीन गैस है। यह अत्यधिक ज्वलनशील है लेकिन इसमें कोई गंध नहीं है। ऐसे में गैस के रिसाव से लोगों की जान को खतरा हो सकता है। इसे रोकने के लिए सिलेंडर में तेज महक वाला एथिल मर्कैप्टन भी मिलाया जाता है, जिससे गैस लीक की गंध का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़े: सस्ते और सुंदर कपड़ों के लिए मशहूर है मध्यप्रदेश का ये मार्केट, जहां आपको मिलेंगी अलग-अलग वैरायटी