वीडियो के कैप्शन में नॉर्वे के राजनयिक ने लिखा- अतुल्य भारत, दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर मंदिर। उत्तराखंड में स्थित यह मंदिर 5000 साल पुराना माना जाता है। राजनयिक ने वीडियो शेयर करते हुए भारत की खूबसूरती और विविधता को दिखाया है। इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
सोशल मीडिया पर भगवान शिव का एक मंदिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. यह मंदिर सैकड़ों साल पुराना है। इसका वीडियो नॉर्वेजियन डिप्लोमैट ने शेयर किया है। राजनयिक एरिक सोलहेम ने वीडियो शेयर करते हुए भारत की खूबसूरती और विविधता को दिखाया है।
आपको बता दें कि सोलहिम अक्सर भारत की खूबसूरत जगहों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने हिमालय की गोद में स्थित भोलेनाथ के एक मंदिर का वीडियो शेयर किया है. उनके इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जबकि इसे 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
यह भी पढ़े: मानसून देगा फिर दस्तक, एमपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, कब तक रहेगी यह स्थिति, जानिए
यह वीडियो 360 डिग्री एरियल का एक व्यू है।
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- अतुल्य भारत, दुनिया का सबसे ऊंचा महादेव मंदिर। उत्तराखंड में स्थित यह मंदिर 5000 साल पुराना माना जाता है। वीडियो में पहाड़ों के बीच स्थित शिव मंदिर को पूरी तरह से बर्फ की चादर से ढका देखा जा सकता है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘केदारनाथ’ का मशहूर गाना ‘नमो नमो…’ भी सुनाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को बहुत ही पसंद कर रहे हैं।
Incredible India 🇮🇳!
World's Highest Located Mahadev Mandir.., believed to be 5000 years old !
Uttarakhand— Erik Solheim (@ErikSolheim) October 2, 2022
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर यूजर्स अनेक तरह के अलग रिएक्शन दे रहे हैं. किसी ने इसे केदारनाथ मंदिर और किसी ने तुंगनाथ महादेव का मंदिर बताया। एक यूजर ने लिखा- यह तुंगनाथ मंदिर ही होगा। पंच केदार में चौथा केदार। तुंगनाथ सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर का रास्ता बहुत ही शानदार है। थोड़ा ऊपर चंद्रशिला है, जहां से हिमालय की चोटियों का 270 डिग्री का खूबसूरत नजारा दिखता है।
एक अन्य यूजर ने कहा- मंदिर की वास्तुकला बेहतरीन है। मंदिर हिमस्खलन और यहां तक कि भूकंप से भी बच गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मंदिर का निर्माण 8वीं शताब्दी के आसपास आदि शंकराचार्य के समय में हुआ था। हालांकि सरकारी साइट के मुताबिक उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है और करीब एक हजार साल पुराना माना जाता है।
यह भी पढ़े: एमपी में कल से फिर शुरू होगा भारी वर्षा का सिलसिला, बंगाल की खाड़ी में बने दो चक्रवात