राज्यपाल के हाथों सुधीर भाई चैंपियंस ऑफ चेंज मध्यप्रदेश पुरस्कार से होंगे सम्मानित

मध्यप्रदेशउज्जैन। इंटरेक्टीव फोरम ऑन इण्डियन इकॉनामी नई-दिल्ली द्वारा भोपाल में आयोजित समारोह चैंपियंस ऑफ चेंज मध्यप्रदेश में प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल के हाथों सुधीर भाई गोयल के कुशल नेतृत्व में ‘अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम द्वारा मानव सेवा के क्षैत्र में की जा रही पीड़ित मानवता की सेवा,

और पुनर्वसन कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए चैंपियंस ऑफ चेंज मध्यप्रदेश पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।
उक्त समारोह में शिवराज सिंह जी चौहान, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, गिरीश अग्रवाल निदेशक दैनिक भास्कर कार्पो.लिमि., डॉ. अजिज कुरेशी, तिजनबाई, डॉ. भागीरथ प्रसाद, मालिनी गौर सहित प्रदेश के अनेक गणमान्यजनों को भी पुरस्कृत किया जा रहा है।

समारोह में विशेष रूप से पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष, प्रमुख सलाहकार भारत के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एवं पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के.जी. बालकृष्णन, डॉ. वेद प्रताप वैदिक चयन समिति के सदस्य एवं सलाहकार, दयाकर रताकोंडा पूर्व भारतीय राजनायिक,

देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर महामंत्री चैंपियंस ऑफ चेंज मध्यप्रदेश ईकाई के साथ देश के विशिष्टजनों उपस्थित होंगे। यह पुरस्कार देश की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई के साहस, पराक्रम और देश प्रेम से प्रेरणा लेकर शुरू किया गया है और मध्यप्रदेश के चैंपियंस द्वारा किए गए महान कार्यों को,

सम्मानित करने की दिशा में एक कदम है। मध्यप्रदेश के साहसी, सामुदायिक सेवा और समावेशी समाजिक विकास के मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में व्यक्तिगत और संगठनों द्वारा किये जा रहे महान कार्य को सम्मान करने का लक्ष्य लेकर आयोजित किया जाता है।

यह भी पढ़े: हनुमान मंदिर में 4 दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा

कन्या भोज व पग पूजा कर मनाई श्री रामनवमी, 1000 कन्याओं को वितरित की पठन सामग्री