मात्र 5 हजार रु में शुरू करें ये धांसू Business, प्रतिमाह होगी लाखों की कमाई

BusinessBest Business Idea. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा किसानों को खेती के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। पीएम मोदी हमेशा आत्मनिर्भर बनने की बात करते हैं। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं।

इसी तरह अगर आप कृषि क्षेत्र में बंपर कमाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतर Business Idea दे रहे हैं। हम बता रहे हैं मशरूम की खेती के Business बारे में। इसे घर की चार दीवारी में भी शुरू किया जा सकता है। मशरूम की खेती के लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।

आप इसे 5000 रुपये से भी शुरू कर सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में मशरूम की मांग भी बढ़ी है। इस कारण से अगर मोटी कमाई करनी हैं तो आप मशरूम की खेती कर सकते हैं।

इस तरह करें खेती

इसकी खेती अक्टूबर से मार्च तक की जाती है। मशरूम बनाने के लिए गेहूं या चावल के भूसे को कुछ रसायनों के साथ मिलाकर कम्पोस्ट खाद तैयार की जाती है। कम्पोस्ट तैयार करने में एक माह का समय लगता है। इसके बाद मशरूम के बीजों को एक सख्त जगह पर 6-8 इंच मोटी परत बिछाकर लगाया जाता है,

जिसे स्पॉनिंग भी कहते हैं। बीजों को खाद से ढक दिया जाता है। लगभग 40-50 दिनों में आपका मशरूम काटने और बेचने के लिए तैयार हो जाता है। मशरूम हर दिन भरपूर मात्रा में उपलब्ध होंगे। मशरूम की खेती खुले में नहीं की जाती है, इसके लिए एक शेड क्षेत्र की आवश्यकता होती है। जिसे आप एक कमरे में भी कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

मशरूम की खेती में काफी देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए इसमें ज्यादा प्रतिस्पर्धा नहीं है। इसकी खेती के लिए तापमान सबसे महत्वपूर्ण है। इसे 15-22 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच उगाया जाता है। तापमान अधिक होने से फसल खराब होने का खतरा बना रहता है।

खेती के लिए आर्द्रता 80-90 प्रतिशत होनी चाहिए। अच्छे मशरूम उगाने के लिए अच्छी खाद का होना जरूरी है। खेती के लिए बहुत पुराने बीज न लें, इससे उत्पादन प्रभावित होता है। ताजे मशरूम की कीमत अधिक होती है। इसलिए तैयार होते ही इसे बिक्री के लिए ले जाएं।

ले सकते हैं प्रशिक्षण

सभी कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि अनुसंधान केंद्रों में मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया जाता है। अगर आप इसकी बड़े पैमाने पर खेती करने की योजना बना रहे हैं तो बेहतर होगा कि इसे एक बार ठीक से प्रशिक्षित कर लें। अगर जगह की बात करें तो प्रति वर्ग मीटर 10 किलो मशरूम आराम से पैदा किया जा सकता है। कम से कम 40×30 फीट की जगह में तीन-तीन फीट चौड़ी रैक बनाकर मशरूम की खेती की जा सकती है।

होगी बंपर कमाई

मशरूम की खेती का व्यवसाय बहुत लाभदायक है। इसमें लागत के 10 गुना (मशरूम की खेती में लाभ) तक का लाभ हो सकता है। आप इसे अपने नजदीकी सब्जी मंडी या होटलों में बेच सकते हैं। जहां पर आप बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं। इसे बेचने के लिए आप ऑनलाइन मार्केट की मदद भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़े: MP में मस्जिदों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी क्यों? जानें इसकी वजह