मध्य-प्रदेश बडवाह। 10 अप्रैल को होने वाले रामनवमी का आयोजन नगर में इस बार भगवामय होगा। इसकी तैयारियों को लेकर समिति नगर में जोर शोर से तैयारियां कर रही है| इसी कड़ी में समिति के कार्यकर्ताओं ने घर-घर भगवा झंडे लगाने के लिए झंडे तैयार किए,
और शोभायात्रा के रूट पर भगवा झंडा और तोरण पताके लगाने में कार्यकर्ता जुटे हुए थे| यह आयोजन श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है| शोभायात्रा को लेकर समस्त हिंदू समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
शनिवार को समिति के सदस्यों ने भ्रमण करके आमजनों को शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की| वही डीजे साउंड से प्रचार-प्रसार किया गया| रविवार शाम 5:30 बजे प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर से भगवान राम जी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी| इसके पहले मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन होगा| इस अवसर पर गोपाल मंदिर के महंत हनुमान दास जी महाराज भी बग्गी में विराजित रहेगे।
श्री राम जन्मोत्सव समिति सरक्षक विधायक सचिन बिरला,पूर्व विधायक हितेन्द्र सिंह सोंलकी, पं अखिलेश गौतम, राजेश जायसवाल, विजय सोनी, अनिल राय, ब्रजेंद्र जोशी, सुरेंद्र पण्ड्या, भुवनेश सेंगर, प्रवीण शर्मा, अन्नू तिवारी, अखिलेश व्यास, नीलेश रोकड़िया, विजय महाजन, पवन सिंघल, मनीष शर्मा, राजू राठौड़, कुलदीप अरोरा, सहित समिति के सदस्यों ने शौभायात्रा में अधिक से अधिक भक्तो को पहुँचने का आग्रह किया|
श्री राम अवतार की झाकी रहेगी आकर्षण का केंद्र
यात्रा प्रभारी सुनील नामदेव ने बताया कि प्रति-वर्षानुसार इस वर्ष भी शहरवासियों की उपस्थिति में शहर में राम जी की भव्य पालकी यात्रा हर्षोउल्लास के साथ निकाली जाएगी। जिसमे राम अवतार की झाकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। नागेश्वर मंदिर परिसर से शुरू होकर शौभायात्रा कालका माता, झंडा चौक,एमजी रोड़,मेन चौराहा, जय स्तंभ चौराहा, नंदा मार्ग, कुम्हार मोहल्ला, विनोबा मार्ग, तिलमाण्डेश्वर मार्ग, गुरवा मोहल्ला, जवाहर मार्ग, सराफा बाजार, शीतला माता होते हुए पुनः नागेश्वर मंदिर परिसर पहुँचेगी| जहा आरती के पश्चात यात्रा का समापन होगा|
गायक कलाकार देगे भजनों की प्रस्तुती
भव्य शौभायात्रा में भगवान् श्री राम डोले में विराजमान होकर नगर भ्रमण करेगे| शोभायात्रा के दौरान भजन सम्राट के युवा शुभम रघुवंशी, रघुकुल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शानदार भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी| साथ ही बैंड बाजे डीजे डोल ताशे घोड़े बग्गी ड्रोन कैमरा विश्व शांति हेतु चालित हवन कुंड यात्रा में शामिल रहेंगे| समिति सदस्यों ने नगर के सामाजिक,धार्मिक,राजनैतिक संस्थाओ से आग्रह किया है, कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।
यह भी पढ़े: विधायक सचिन बिरला की सदस्यता निरस्त नहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने ऐसे दिया झटका