1 अप्रैल की रात को सजेगी सुरों की महफिल, स्व. सुभाष यादव को अर्पित की जाएगी पुष्पांजलि

सुभाष यादवखरगोन। 30 मार्च 2022/हरित क्रांति के अग्रदुत स्व. सुभाष यादव के जन्मदिन पर 01 अप्रैल शुक्रवार की रात को बोरावां में सुरों की महफिल सजेगी। ख्याति प्राप्त फिल्मी गायक और संगीतकार इस महफिल को गीतों से सजाएंगे। इस अवसर पर स्व. सुभाष यादव को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव और प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद के विधायक सचिन यादव द्वारा अपने पिता स्व. सुभाष यादव का 76 वां जन्मोत्सव गृहगांव बोरावां में 01 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इसके लिए बोरावां गांव में युद्ध स्तरीय तैयारियां की जा रही हैं।

शुक्रवार को 01 अप्रैल की सुबह म0प्र0 के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव को उनके गृहग्राम बोरावां में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यहां पर सुबह नौ बजे मारूति रामायण मंडल खरगोन के द्वारा भक्ति संगीत, भजन-कीर्तन के साथ ही सुंदरकांड के पाठ की प्रस्तुति दी जाएगी।

हरित क्रांति के अग्रदूत स्व. सुभाष यादव का पुण्य स्मरण कर 01 अप्रैल शुक्रवार की रात को 8 बजे जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में फिल्मी दुनिया के गायक इंडियन आयडल फेम नचिकेत लेले, Voice Of Kishor Kumar Prasann Shrivastava और Senior Singer Somali Roy द्वारा सुरों की ताल सजाई जाएगी।

इस कार्यक्रम में कई ख्याति प्राप्त संगीतकारों के साथ काम कर चुके राज शर्मा द्वारा संगीत दिया जाएगा। श्री शर्मा ने उमरावजान फिल्म में तबला वादन किया था। इस फिल्मी गीत-संगीत निशा में मिलेजुले नए-पुराने गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के सूत्रधार आरजे आशीष दवे होंगे।

यह भी पढ़े: 34 वीं सशस्त्र बल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में आनंद मेले का आयोजन किया