आइए जानते हैं इसकी वजह
LPG Cylinder Hole: सिलेंडर के बारे में रोचक तथ्य: आजकल लगभग हर घर की रसोई में गैस सिलेंडर मौजूद होता है। गैस सिलेंडर ने खाना बनाने का काम काफी आसान कर दिया है। लेकिन क्या आपने कभी घर के किचन में मौजूद गैस सिलेंडर पर ध्यान दिया है? अगर हां, तो आपने गैस सिलेंडर की सतह पर बने छेद पर भी ध्यान दिया होगा। क्या आप जानते हैं कि गैस सिलेंडर में ये छेद क्यों होते हैं?
दरअसल, सुरक्षा की दृष्टि से गैस सिलेंडर पर बने छेद काफी महत्वपूर्ण होते हैं। गैस सिलेंडर पर बने ये छेद गैस के तापमान को नियंत्रण में रखने के लिए बनाए जाते हैं। अगर गैस सिलेंडर में ये छेद न हों तो बड़ा हादसा हो सकता है। आइए जानते हैं कि गैस सिलेंडर पर बने ये छेद कैसे तापमान को नियंत्रित करते हैं,
और सुरक्षा की दृष्टि से क्यों महत्वपूर्ण हैं। पहली बात यह है कि गैस सिलेंडर पर बने ये छेद सिलेंडर की सतह को गर्मी से बचाते हैं। कभी-कभी गैस सिलेंडर का तापमान काफी बढ़ जाता है, ऐसे में हवा इन छिद्रों से होकर गुजरती है जो तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है। वहीं अगर ये छेद सिलेंडर के निचले हिस्से में नहीं होंगे तो हो सकता है।
सिलेंडर के नीचे नमी आने की वजह से उसमें जंग लग जाए. अगर सिलेंडर में जंग लग जाए तो यह खतरनाक हो सकता है। इन छिद्रों से हवा गुजरती रहती है और सिलेंडर के तल पर नमी नहीं होती है। इसलिए सिलेंडर में यह छेद होना जरूरी है। सिलेंडर के निर्माण में विशेष सावधानी बरती जाती है।
बता दें कि एलपीजी एक गंधहीन गैस है। यह अत्यधिक ज्वलनशील है लेकिन इसमें कोई गंध नहीं है। ऐसे में गैस के रिसाव से लोगों की जान को खतरा हो सकता है। इसे रोकने के लिए सिलेंडर में तेज महक वाला एथिल मर्कैप्टन भी मिलाया जाता है, जिससे गैस लीक की गंध का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़े: बिना चार्ज किये 4 दिन तक चलेगा Nokia का ये फोन, कीमत है 549 रुपए, सबसे ज्यादा खरीद रहे लोग