1 September 2022: 2 दिन बाद सितंबर का महीना शुरू होगा। नए महीने की शुरुआत के साथ ही कई खास बदलाव देखने को मिलेंगे। बैंकिंग, टोल टैक्स और संपत्ति समेत कई प्रकार की सेवाओं में बदलाव होंगे।
1 September यानी 2 दिन बाद नया महीना यानी सितंबर शुरू होगा
नए महीने की शुरुआत के साथ ही कई खास बदलाव देखने को मिलेंगे। बैंकिंग, टोल टैक्स और संपत्ति समेत कई तरह की सेवाओं में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. इसके अलावा गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा हो सकता है। तो पहली तारीख आने से पहले जान लें कि कौन से नियम बदलेंगे।
1. बढ़ने जा रहा है टोल टैक्स
यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स बढ़ने जा रहा है यानि 1 सितंबर से आपको ज्यादा टैक्स देना होगा। छोटे वाहन मालिकों जैसे कार चालकों को इस एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने के लिए प्रति किलोमीटर 10 पैसे अधिक चुकाने होंगे। वहीं, कमर्शियल वाहनों को 52 पैसे अधिक टोल टैक्स देना होगा।
2. पीएनबी ग्राहक ध्यान
पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को 31 अगस्त तक अपना केवाईसी अपडेट करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा यानी आपको अपने अकाउंट का इस्तेमाल करने में दिक्कत आ सकती है।
3. Bima पॉलिसी के प्रीमियम में बदलाव
IRDAI ने कहा कि 1 सितंबर से पॉलिसी का प्रीमियम कम किया जाएगा. सामान्य बीमा के नियमों में IRDA द्वारा किए गए बदलाव के बाद अब ग्राहकों को एजेंट को 30 से 35 प्रतिशत के बजाय केवल 20 प्रतिशत कमीशन देना होगा। इससे लोगों का प्रीमियम कम होगा।
4. घर खरीदना होगा महंगा
इसके अलावा अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने गाजियाबाद में सर्किल रेट प्राइस बढ़ाने का फैसला किया है. आपको बता दें कि सर्किल रेट की कीमतों में 2 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है. संपत्ति की बढ़ती हुई सर्किल दरें 1 सितंबर से लागू हों जाएगी।
5. गैस-सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
इसके अलावा सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं, इसलिए इस बार भी गैस सिलेंडर की नई दरें 1 सितंबर को जारी की जाएंगी। इनमें से कोई भी बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
यह भी पढ़े: गायों को लाठियों से पीट-पीट कर उफनती नदी में फेका, पुलिस ने केस दर्ज किया