Parle-G में ‘G’ का मतलब क्या जानते हैं आप? Genius तो नहीं होता है, तो फिर….

Parle-G

Parle-G की शुरुआत साल 1929 में हुई थी और कंपनी ने सबसे पहले 1938 में Parle-Gloco नाम से बिस्कुट बनाना शुरू किया था। आजादी से पहले Parle-G का नाम ग्लूको बिस्किट था। लेकिन, 1980 के बाद इसे एक नया नाम दिया गया। बात अगर बिस्कुट की हो तो जुबान पर सबसे पहले एक ही नाम आता है और वह है ‘पारले-जी’।

बच्चे, बूढ़े हो या जवान, लगभग सभी इस नाम से वाकिफ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इस नाम में ‘G’ का क्या मतलब होता है। ज्यादातर लोग जीनियस कहेंगे जो सही नहीं है। दरअसल, इसका मतलब कुछ और होता है।

बचपन से जुड़ी यादें ताजा होती हैं

Parle-G Biscuit का स्वाद आज भी लोगों की जुबान पर रहता है. भारत में यह सिर्फ बिस्कुट का ब्रांड नहीं है, बल्कि लोगों की इससे जुड़ी भावनाएं भी हैं। जब भी पारले-जी बिस्कुट का जिक्र आता है तो हम अपने बचपन में वापस चले जाते हैं।

यह भी पढ़े: भूल जाओ 7-सीटर कार, Mahindra ला रही 9-सीटर Bolero, Thar से भी दमदार वाले इंजन के साथ

Parle-G Biscuit में समय के साथ कई बदलाव हुए, लेकिन इसका स्वाद नहीं बदला। यह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय और ब्रिटिश दोनों सैनिकों का पसंदीदा बिस्किट हुआ करता था।

पारले की शुरुआत कब हुई थी?

पारले की शुरुआत साल 1929 में हुई थी। 90 के दशक के बच्चों को भी उनका जमाना याद होगा, जब चाय के साथ पारले जी का कॉम्बिनेशन मशहूर हुआ करता था। यहां तक ​​कि पारले जी का एड भी उस समय काफी लोकप्रिय था। उसके पैकेट पर छपी लड़की की तस्वीर को लेकर कई कहानियां हैं।

कहा जाता है कि कंपनी ने पार्ले नाम मुंबई के विले-पार्ले इलाके से लिया है। लेकिन हम बात कर रहे हैं कि इस पारले-जी में ‘जी’ का क्या मतलब है? कंपनी ने इस बिस्किट में अंग्रेजी के इस शब्द का इस्तेमाल क्यों किया?

यह भी पढ़ेब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, गोदाम सील

ऐसे पारले के सामने ‘जी’

Parle ने सबसे पहले 1938 में Parle-Gloco नाम से बिस्कुट बनाना शुरू किया था। आजादी से पहले Parle-G का नाम Gluco Biscuit था। लेकिन, आजादी के बाद ग्लूकोस बिस्कुट का उत्पादन बंद कर दिया गया था। दरअसल, इसे बनाने में गेहूं का इस्तेमाल होता था और उस समय देश में खाद्य संकट था, जिसके चलते इसका उत्पादन बंद करना पड़ा था।

प्रतिस्पर्धा के चलते दिया गया पारले-जी का नाम

जब इसका उत्पादन दोबारा शुरू हुआ तो कई कंपनियां प्रतिस्पर्धा में आ गईं। खासकर ब्रिटानिया, जिसने ग्लूकोज-डी बिस्कुट के जरिए बाजार को धमकाना शुरू कर दिया था। फिर पारले ने ग्लूको बिस्किट को फिर से लॉन्च किया और इसका नाम बदलकर ‘पगले-जी’ कर दिया।

1980 के बाद पारले ग्लूको बिस्किट का नाम छोटा कर पारले-जी कर दिया गया। हालांकि साल 2000 में ‘जी’ यानी ‘जीनियस’ का प्रमोशन जरूर हुआ था। लेकिन, असल मायने में पारले-जी में दिए गए ‘जी’ का मतलब ‘ग्लूकोज’ ही था।

यह भी पढ़े: इस शख्स का कमाल! ट्रक को बना दिया Marriage Hall, आनंद महिंद्रा ने कहा मिलना है मुझे, देखे वीडियो