ये 6 राशि वाले हो जाएं सावधान अक्टूबर में लगने जा रहा है Surya Grahan

Surya GrahanSurya Grahan यह भारत का पहला सूर्य ग्रहण होगा। भारत में दिखाई देने वाला पहला सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था। इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव 6 राशियों पर अधिक दिखाई देगा।इस दौरान सूर्य तुला राशि में रहेगा।

Surya Grahan 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगने जा रहा है. 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देने वाला इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था, जो भारत में दिखाई नहीं दे रहा था। अक्टूबर का सूर्य ग्रहण 4 घंटे 3 मिनट का होगा। इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) का नकारात्मक प्रभाव 6 राशियों पर अधिक दिखाई देगा। इस दौरान सूर्य तुला राशि में रहेगा। यानी इस सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा तर इसका असर तुला राशि के जातकों पर देखने को भी मिलेगा. आइए जानते हैं पंडित श्रीपति त्रिपाठी से इस सूर्य ग्रहण से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़े: मानसून देगा फिर दस्तक, एमपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, कब तक रहेगी यह स्थिति, जानिए

1. तुला

तुला राशि में सूर्य ग्रहण के कारण इस राशि पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के लोगों को इस दौरान आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। तुला राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा कष्टदायक रहने वाला है।

2. वृषभ

वृष राशि के लोगों को इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस समय आपको अपने खान-पान का भी खासा ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही किसी बात को लेकर चिंता भी व्यक्त कर सकते हैं। बात किसी से शेयर न करें जिससे आपको परेशानी हो।

3. मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को अपने बजट का खास ख्याल रखना होगा। इस दौरान मिथुन राशि के लोगों का ख़र्चा बढ़ने वाला है। आमदनी भी कम होगी। साथ ही आपको हर काम को करने में देरी होगी यानी हर काम में काफी मेहनत लगेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ खटास आ सकती है।

यह भी पढ़े: Anganwadi में निकली इस वर्ष सबसे बड़ी भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, आवेदन शुरू

4. कन्या

कन्या राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको काफी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस समय निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। साथ ही हर काम को करने के लिए बजट तैयार करें।

5. वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा। इस समय आपको धन हानि होने की संभावना है। इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस समय निवेश करते समय अधिक सावधान रहें।

6. मकर

मकर राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिलेगा। आप इस दौरान बहुत बीमार रह सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके मन में डर भी पैदा होगा। इस बार धैर्य रखें।

उपाय

इस समय सबसे ज्यादा करें जैसे गेहूं, गुड़, दाल, तांबा का दान करना सबसे शुभ रहेगा। इसके अलावा आप आदित्य हृदय स्रोत का पाठ भी कर सकते हैं। साथ ही अपने गुरु मंत्र का जाप करना भी लाभकारी रहेगा।

यह भी पढ़े: एमपी में कल से फिर शुरू होगा भारी वर्षा का सिलसिला, बंगाल की खाड़ी में बने दो चक्रवात