आखिर LPG Cylinder गोल क्यों होता है और उसके नीचे ये छेद क्यों बनाए जाते हैं? जाने इसके पीछे का राज

LPG Cylinderक्या आपने कभी सोचा है कि एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) का आकार गोल क्यों होता है या इसके तल में छेद क्यों होते हैं। अगर आपने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया तो आज हम आपको इसके पीछे की खास वजह बताते हैं।

आज शायद ही कोई घर हो जहां LPG Cylinder का इस्तेमाल नहीं होता हो

शहरों के अलावा आपने देहात के ज्यादातर घरों में रसोई गैस का इस्तेमाल होते हुए भी देखा होगा। हालांकि, क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि एलपीजी सिलेंडर गोल क्यों होता है और नीचे की तरफ छेद क्यों किए जाते हैं।

यह भी पढ़े: गायों को लाठियों से पीट-पीट कर उफनती नदी में फेका, पुलिस ने केस दर्ज किया

इसके अलावा आपने गौर किया होगा कि अलग-अलग कंपनियों के सिलेंडर में छेद का आकार भी अलग-अलग होता है। लेकिन सिलेंडर में छेद जरूर होते हैं। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसके पीछे की खास वजह बताते हैं।

इसलिए एलपीजी सिलिंडर में छेद किए जाते हैं

सिलेंडर में छेद एक विशेष उद्देश्य के लिए बनाया गया है। इसका सबसे अहम कारण हवा का सर्कुलेशन है। ये छेद जमीन और सिलेंडर के निचले हिस्से से हवा के प्रवाह के लिए बनाए जाते हैं। सिलेंडर के नीचे की ओर हवा का वेंटिलेशन होना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सिलेंडर की लाइफ तेजी से घट सकती है।

सिलेंडर लीक होने का भी खतरा है

हवा का वेंटिलेशन इसलिए भी जरूरी है क्योंकि सिलेंडर के निचले हिस्से में पानी या नमी के रुकने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसा होने पर सिलेंडर में भी जल्दी जंग लग जाता है, जिससे उसे नुकसान होने लगता है। इसी वजह से सिलेंडर के निचले हिस्से में एक छेद किया जाता है।

यह भी पढ़े: 1 September से जनता को लगेगा तगड़ा झटका! टोल-टैक्स, बैंकिंग और गैस सिलेंडर समेत बदल जाएंगे ये सभी नियम

ताकि हवा का संचार बना रहे और नमी की गुंजाइश खत्म हो जाए। अगर सिलेंडर में जंग लग जाता है तो इससे सिलेंडर के लीक होने का खतरा भी बढ़ जाता है।इस वजह से एलपीजी सिलेंडर का आकार गोल होता है।
इसके अलावा सभी सिलेंडरों का आकार गोल रखने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है।

बेलन चाहे छोटा हो या बड़ा, उसका आकार गोल रखा जाता है। गैस सिलेंडर को गोल में रखने का सबसे महत्वपूर्ण कारण यह है कि इसमें अधिक दबाव डाला जा सकता है। जब सिलेंडर में गैस या कोई तरल पदार्थ रखा जाता है,

तो उस पर दबाव बनाया जा सकता है। गोल आकार की चीजों में ऐसा करना आसान है, इसलिए गैस सिलेंडर गोल आकार के बने होते हैं। इसके अलावा इसे उठाना और रखना भी आसान है। वहीं, गोल आकार होने के कारण इसका परिवहन भी आसान हो जाता है।

यह भी पढ़े: सिंघम 3 फ़िल्म की शूटिंग हुई पूरी, इस दिन लॉन्च हो रहा हैं ऑफिशल ट्रेलर